Post Page Advertisement [Top]

*'पद्मावती' फ़िल्म के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र में रोक लगाने की मांग*
*_विधायक लोढा ने कहा - हिन्दू संस्कृति और इतिहास से खिलवाड़ मंजूर नहीं'_*

मुम्बई, 9 नवंबर। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र में विवादास्पद फ़िल्म 'पद्मावती' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक लोढा ने 'पद्मावती' फ़िल्म में रानी पद्मिनी के चरित्र चित्रण पर रोष प्रकट किया है।  उन्होंने कहा हैकि भारतीय संस्कृति के गरिमामयी व्यक्तित्वों को गलत तरीके से पेश करने की इजाज़त किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलकर उन्हें दिए एक ज्ञापन में विधायक लोढा ने कहा है कि 'पद्मावती' फ़िल्म को लेकर धर्मप्रेमी एवं संस्कृति प्रेमी हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है। 'पद्मावती' फ़िल्म के प्रदर्शन से सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका है तथा प्रदेश में  माहौलभी खराब हो सकता है। इसलिए महाराष्ट्र में 'पद्मावती'फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि 'पद्मावती' फिल्म के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र में हर हाल में रोक लगाई जाए ताकि फिल्मों एवं मनोरंजन के नाम पर इतिहास एवं संस्कृति को गलत तरीके से पेश किए जाने की बढ़ती जा रही प्रवृत्ति को रोका जाए।

विधायक लोढा ने कहा है कि इतिहास को गलत तरीके से तोड़ मरोड़कर पेश करने की इजाज़त किसी को भी नहीं दी जा सकती।  फिर 'पद्मावती' फ़िल्म तो शुद्ध रूप से एक व्यावासिक कार्य है। जिससे  फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी कमाई का जरिया बनाने की कोशिश में हैं, जिसे  रोका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक लोढा ने कहा कि इस फिल्म पर महाराष्ट्र में रोक लगाना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकिसामाजिक समरसता के उदाहरण के रूप में पेश किए जाने वाले महाराष्ट्र राज्य में इस फिल्म के प्रदर्शन से वृहत्त हिन्दू सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। लोढा ने कहा है कि 'पद्मावती' फ़िल्म में भारतीय संस्कृति और इतिहास के तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है एवं महान भारतीय संस्कृति एवं हमारी गरिमामयी विरासत के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस विवादित फ़िल्म के निर्माण से लेकर अब रिलीज तक देश भर में के जगहों पर धरना, आंदोलन एवं व्यापक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।  

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]