Post Page Advertisement [Top]



बाली : गोडवाड़ आदिवासी संगठन के तत्वाधान में मनरेगा में रोजगार गारटी में काम मागो अभियान की 8 पचायतो की 50 सदस्यों की टीम चामुंडेरी के नरेगा मजदूरो के साथ गाव में रैली कर ग्राम पंचायत चामुंडेरी पहुचे जहा अभियान के दौरान मजदूरो को जागरूकता के साथ साथ जरूरतमन्द लोगो को काम के आवेदन करवाने व् आवेदन की रसीद लेने और भुगतान विलम्ब के बारे में क़ानूनी जानकारी भी दी। चामुंडेरी सरपच जसवंत राज मेवाड़ा ने कहा की हर* जरूरतमन्द व्यक्ति मनरेगा रोजगार के आवेदन की रसीद जरूर ले उसके बावजूद कोई कार्य नही मिलता तो सम्बंधित विभाग से मानदेय मागने के अधिकृत रहेगे। चामुंडेरी सरपच जसवंत राज मेवाड़ा ने ग्रामसेवक रामनिवास विश्नोई और रोजगार सहायक अम्रत लाल को निर्देशित कर 113 श्रमिको के आवेदन भराए और मनरेगा श्रमिको को हाथो हाथ रसीद लेने का भी आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]