सुमेरपुर । सरकारी उप मुख्य सचेतक एंव सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव पादरली, बूसी, निम्बाड़ा, प्रतापगढ़, हिरणखुरी, सेदरिया, नादाणा भाटान, चांगवा, खरोकड़ा, चांचैड़ी, माण्ड़ल, कीरवा में विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसुनवाई कर ग्रामीणजनों के अभाव अभियोग सुनें। पादरली में विधायक स्थानीय विकास कोष से निर्मित सार्वजनिक सामुदायिक सांस्कृतिक सेवा केन्द्र का लोकार्पण किया. बूसी में विधायक स्थानीय विकास कोष से सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य लोकार्पण किया। निम्बाड़ा में विधायक स्थानीय विकास कोष से 15 लाख लागत की पानी की टंकी निर्माण कार्य का लोकार्पण व गौरवपथ का शिलान्यास किया। प्रतापगढ़ में सी.सी. रोड़ निर्माण का लोकार्पण, हिरणखुरी, सेदरिया, नादाणा भाटाण, चांगवा, खरोकड़ा एवं चांचैड़ी में जनसुनवाई कर ग्रामीणजनों के अभाव अभियोग सुनें, माण्ड़ल में विधायक स्थानीय विकास कोष से सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य व नदी से चांचैड़ी की तरफ डामर सड़क का लोकार्पण, कीरवा में गौरवपथ का शिलान्यास कर जन सुनवाई की।
रविवार को प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ द्वारा समीक्षा बैठक लिये जाने के कारण सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र गुन्दोज मण्ड़ल के काणदरा, गुरडाई, मणिहारी, जब्बरगढ़, गोदावास, डरी, भावनगर, साली की ढाणी, साली, गुड़ा प्रतापसिंह, पादरला, कुरणा, डेण्ड़ा एवं डेण्डा की ढाणी का प्रस्तावित दौरा एवं जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया हैं। इन कार्यकमों एवं दौरे में उपखण्ड़ अधिकारी रानी, रानी पंचायत समिति प्रधान, विकास अधिकारी, पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलसंसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा खौड़ मण्ड़ल के अध्यक्ष मुकेश सिरवीं एवं रूपेश दाधिच, बलवंतसिंह निम्बाड़ा, भावानीसिंह मेड़तिया खौड़, विजयसिंह चांचोड़ी, हुकमसिंह खरोकड़ा, कालुदास वैष्णव माण्ड़ल, श्रवणसिंह राव नादाणा भाटान, पूनाराम देवासी निम्बाड़ा, शैतानसिंह राजपुरोहित चांचोड़ी, शैतानसिंह हिरणखुरी, ताराराम कीरवा, मनोहरसिंह राजपुरोहित बूसी, प्रकाश सिंह माण्ड़ल, पर्वतसिंह जोधा चांगवा, वेनाराम परमार चांगवा, दरगाराम घांची बूसी, कानाराम प्रतापगढ़, मोहन सिरवी बूसी, गजेन्द्रसिंह बूसी, नंदकिशोर परिहार खौड, दानाराम सिरवी चांचोड़ी, छोगसिंह माण्ड़ल, दिनेश पादरली, मंगाराम कीरवा, खौड़ दुर्गेशसिंह चैहान, भोमाराम मीणा नवागुड़ा, घेवरचंद घांची खुणीगुड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रकाशचंद राणावत, श्रीमती तारा कंवर राजपुरोहित चांचोड़ी, स्थानीय सरपंचों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment