Post Page Advertisement [Top]


आबूरोड। आदर्श फाउंडेशन के संरक्षकसिरोही निवासी मुकेश मोदी ने शक्ति पीठ अंबाजी में एक किलोग्राम सोना दान किया। इसके बाद परिवार समेत मां अम्बे की पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। शक्तिपीठ अंबाजी सरस्वती नदी के किनारे अरावली के पहाड़ों में बसा है। मंदिर में 358 सोने के कलश लगे हैं। मंदिर का शिखर स्वर्ण युक्त बनाने को वर्ष 2011 में अंबाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से योजना शुरू की गई। करीब 60 फीट ऊंचाई तक मंदिर को सोने से बनाने के लिए भक्तों ने सोने का दान देना शुरू किया, जिससे करीब 125 किलो से ज्यादा का सोने का उपयोग किया जा चुका है। इससे अब तक 58 फीट तक का कार्य पूरा हो चुका है।

 महज दो फीट का ही कार्य बाकी है। इसी के तहत मोदी उनकी पत्नी मिनाक्षी बेन व परिवार अंबाजी पहुंचे। एक किलो सोने का बिस्किट दान दिया। करीब 32 लाख की कीमत का यह सोना मंदिर ट्रस्ट ने दान के जरिए स्वीकार किया। मुकेश मोदी ने बताया की एक किलो सोना आगे भी चढ़ावे के रूप में चढ़ाएंगे। मंदिर के पुजारी ने सोने की पूजा करवाई। टेम्पल इंस्पेक्टर सतीश गढ़वी व हरदास परमार ने सोने को स्वीकार किया। दान किए गए स्वर्ण को स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]