Post Page Advertisement [Top]



मुंबई। मुंबई के शारदा मंदिर स्कूल, लोढ़ा हॉल, गावदेवी में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ का ३९ वा अधिवेशन बाली जैन संघ के अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष अतिथी के रुप में विधायक राज के पुरोहित, पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भाकर एवं नगरसेवक आकाश पुरोहित उपस्थित थे। अध्यक्ष विमल रांका ने अपने अध्यक्षीय भाषण में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी। महामंत्री सुकन परमार ने गत वर्ष की रिपोर्ट की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष नरेन्द्र मांडोत ने वार्षिक खर्च का ब्यौरा पेश किया। और सभासदों द्वारा प्रश्नों की संतोष जनक जानकारी देकर वार्षिक खर्च का लेखाजोखा पारित किया गया। रेलवे के गंदे कोच, रेलवे को दादर या मुंबई सेंट्रल से चलाना, एक नयी गाड़ी मारवाड जंक्शन तक चलाना, रेलवे कोच में रिजर्वेशन के साथ वेटिंग व पेनेल्टी वालों को बिठाकर पेसेंजरों की तकलीफो, रेलवे स्टेशनों पर एनाऊंस नहीं होना, इन्डीकेटर नहीं लगाना व स्टेशनों पर लिफ्ट की व्यवस्था, खान-पान पर सुधार पर अपने विचार प्रकट किए। सज्जन रांका ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों को साथ में जुडकर यह सब काम करना चाहिए। जिससे काम करने की ऊर्जा ज्यादा मिले। राज के पुरोहित ने राजस्थान मीटर गेज संस्था को गंगा नदी की उपमा देकर कहा है कि यह संस्था वाकई में गगा जैसी पवित्र व सदाबहार है जो अपने प्रवाह से बहती रहती है और अपना काम सुचारू रुप से करती रहती है।

विशेष अतिथि प.रे. के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भाकर ने संस्था के मीटरगेज के नाम पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब लगभग पूरे भारत वर्ष में मीटर गेज समाप्त हो गया है और मैं खुद राजस्थान से हंू और मुझे गर्व है कि राजस्थान में इस प्रकार की इतनी पूरानी संस्था ने रेलवे विकास के साथ रहकर तन-मन-धन से समर्पित होकर प्रदेश में इतनी तरक्की कराई। मैं भी आपके साथ मिलकर मेरे से जितना बनेगा ज्यादा से ज्यादा आपके विकास में सहयोग दंूगा।


नगरसेवक आकाश पुरोहित ने भी राजस्थानी मीटरगेज प्रवासी संघ के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी समाज के लोगों के आशीर्वाद से हंू मै भी राजस्थानी भाईयों के लिये ज्यादा से ज्यादा कार्य करता रहंूगा।

सभी अतिथियों का संस्था के सदस्यों द्वारा राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘संघर्ष यात्राÓ भेंट की। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सिद्धराज लोढ़ा, मंत्री कांति कितावत, कार्यकारिणी सदस्य जयंतिलाल परमार, पारसमल जैन, रमेश चौपड़ा, प्रवीण गुंदेचा, विनोद लोढ़ा, सिद्धार्थ मुथा सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। लज्जतदार भोजन की व्यवस्था जैन टेस्टी फुड द्वारा की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]