फालना | उद्योग व्यापार संघ फालना की नई कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मंगलवार को नामदेव छात्रावास में चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेशचंद्र अग्रवाल एवं डॉ. गौतम शर्मा की देखरेख में हुए। सर्वप्रथम कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव निर्विरोध हुए जिसमे 17 कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आसिफ, पुनित खाटेड, देवीचंद रावल, सम्भव मरलेचा ,भोपाल सिंह गुर्जर, जगदीश चौधरी, अमित मेहता, रूपेश गुप्ता, उदेश कुमार, मनोज चौधरी, प्रवीण मेवाडा,सोनाराम ,बालवीर सिंह, अंकित राठौड़ , कुलदीप सिंह ,राजीव अग्रवाल,महेन्द्र तिवारी को चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार करण सिंह राजपुरोहित व विमल जैन के बीच अध्यक्ष पद हेतु वोट प्रक्रिया द्वारा चुनाव हुए। 198 मत पड़े जिसमें से 5 खारिज हुए। विमल जैन को 95 व करण सिंह राजपुरोहित को 98 मिले। करणसिंह 3 वोट से विजयी रहे।
Post Page Advertisement [Top]
newsगोडवाड़ न्यूज़
राजपुरोहित बने उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष, जैन को तीन मतों से हराया
फालना | उद्योग व्यापार संघ फालना की नई कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मंगलवार को नामदेव छात्रावास में चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेशचंद्र अग्रवाल एवं डॉ. गौतम शर्मा की देखरेख में हुए। सर्वप्रथम कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव निर्विरोध हुए जिसमे 17 कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आसिफ, पुनित खाटेड, देवीचंद रावल, सम्भव मरलेचा ,भोपाल सिंह गुर्जर, जगदीश चौधरी, अमित मेहता, रूपेश गुप्ता, उदेश कुमार, मनोज चौधरी, प्रवीण मेवाडा,सोनाराम ,बालवीर सिंह, अंकित राठौड़ , कुलदीप सिंह ,राजीव अग्रवाल,महेन्द्र तिवारी को चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार करण सिंह राजपुरोहित व विमल जैन के बीच अध्यक्ष पद हेतु वोट प्रक्रिया द्वारा चुनाव हुए। 198 मत पड़े जिसमें से 5 खारिज हुए। विमल जैन को 95 व करण सिंह राजपुरोहित को 98 मिले। करणसिंह 3 वोट से विजयी रहे।
Tags: news
, गोडवाड़ न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment