Post Page Advertisement [Top]




मुम्बई/गोडवाड ज्योति: पी. एच. पुरोहित (रावतसिंह) चैरिटेबल ट्रस्टमुंबई द्वारा आयोजित दृष्टिहीन व मानसिक दिव्यांग बालकों को दि एन. एस. डी. इंडस्ट्रियल होम फॉर द ब्लाइंडवर्ली में भोजन, मिठाई व फल को वितरित किया गया।

एन.एस.डी. के सचिव अमृत खिवसरा ने वहां इन दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए इंडस्ट्रियल होम द्वारा किए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
पुरूषोत्तमदास एच. पुरोहित (रावतसिंह) चैरिटेबल ट्रस्टआदर्श होटल के ट्रस्टी जगदीश पुरोहित ने चैरिटेबल ट्रस्ट की सामाजिक व सेवाभाव प्रेरित कार्यक्रमों के साथ- साथ गाँव: बसंत जिला: पाली में निर्माणाधीन चिकित्सालय की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक व राजस्थान के मूल निवासी पुरूषोत्तमदासजी की पुण्यतिथि होने की भी बात बताई। 

बालकों के भोजन के पश्चात इंडस्ट्रियल होम का दौरा किया गया जिसमें राजश्री पुरोहितसनम बसंतटीना पुरोहितनव-दंपति कैप्टन संग्राम सिंह और डॉ. कृष्णा के साथ देव सनम पुरोहित ने सारी जानकारी प्राप्त की और वहां कार्य करने वाले दिव्यांगों का प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]