01: मेष- आज आप अपने हाव-भाव से यह प्रकट करने में लगे हुए होगे। कि काम चाहे कितने कठिन हो। किन्तु उन्हें दृढ़ प्रयासों के द्वारा पूरा करने में प्रगति होगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा होगा। किन्तु संतान पक्ष की उन्नति को लेकर परेशान होगे।
02: वृषभ- आज आप अपने आजीविका के साधनों को और मजबूत करने में लगे हुए होगे। यद्यपि आपको कुछ कामों को पूरा करने में और धन व समय देना होगा। वैसे आपके मन में आज कुछ परोपकार व धर्म के कामों को पूरा करने की स्थिति होगी। आज उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल होगा। किन्तु सेहत में पीड़ा हो सकती है।
03: मिथुन- आज आप एक के बाद एक अपने पिछड़ रहे कामों की सूची तैयार करने में लगे हुए होगे। जिससे आने वाले समय में उन्हें उचित गति देने में सक्षम होगे। यद्यपि आपको इस दिशा में अधिक धन व्यय करना होगा। जिससे आप कुछ परेशान होगे। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी बढ़त के अवसर होगे। सेहत पहले से कमजोर होगी।
04: कर्क- आज आप भौतिक सुख के साधनों को मजबूती देने तथा उनके सौंदर्य को बढ़ाने में लगे हुए होगे। ऐसे जातक जो विवाह के योग्य हैं, उनके वैवाहिक सूत्रों में बंधने के अच्छे योग हैं। जो शादी-सुदा हैं, उनके जीवन में सुख-संतोष की स्थिति होगी। हालांकि किसी कीमती वस्तु के गुम होने की स्थिति होगी। जिससे आप परेशान होगे।
05: सिंह- आज आप अपने कार्मिक जीवन को और प्रभावी तथा उपयोगी बनाने में तत्पर होगे। जिससे आने वाले समय में आपके लाभ में वृद्धि की स्थिति होगी। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा होगा। यद्यपि निवेश व विदेश के कामों में आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। जिससे आप खुश होगे। किन्तु पे्रम संबंधों में साथी आपसे नाराज होगा।
06: कन्या- आज आप अपने अध्ययन के क्षेत्रों में उच्च पायदान पर होगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला होगा। जिससे आप खुश होगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। आज आय के साधनों से पहले की अपेक्षा अधिक लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रयासों को तेज करे लाभ होगा।
07: तुला- आज आप अपने कार्मिक जीवन की सक्रियता से लाभान्वित होगे। जिससे आपके अधिकार क्षेत्रों में इजाफा होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। व्यवसायिक जीवन पहले की ही तरह गतिमान होगा। किन्तु धर्म कामों को पूरा करने में कुछ परेशानी आ सकती है।
08: वृश्चिक- आज आप किसी पद व प्रतिष्ठा की दौड़ में शामिल होगे। आपके नाम को संशोधित सूची में शामिल करने पर विचार होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद होगे। आज आप कुछ धर्म व परोपकार के कामों को पूरा करने में संलग्न होगे। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी प्रगति होगी आज किसी लाभकारी यात्रा में होगे।
09: धनु- आज आप किसी भूमि को खरीदने तथा उससे लाभ अर्जित के उद्देश्य में कामयाब होगे। ऐसा ग्रहीय संकेत हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। जिससे आप खुश होगे। किन्तु सेहत में कुछ पीड़ा हो सकती है। ध्यान देने की जरूरत होगी। पे्रम संबंधों में साथी के साथ संवाद रूक सकते हैं।
10: मकर- आज आप इस बात को सिद्ध करने में लगे हुए होगे कि कोई काम कठिन नहीं होता। बल्कि उसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जिससे आप खुश होगे। जीवन साथी के साथ मधुर संवादों की स्थिति होगी। किन्तु विरोधी पक्ष किसी पुराने मामलों को उठा सकते हैं।
11: कुम्भ- आज आप अपने अनुभव के द्वारा कुछ कामों को पूरा करने में सफल जरूर होगे। किन्तु इससे आप संतुष्ट नहीं होगे। अतः उच्च किस्म की सफलता हेतु आप कुछ तकनीक ज्ञान को अर्जित करने में ध्यान देगे। जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। पे्रम संबंधों में साथी कुछ बातों में आपके ऊपर आरोप मढ़ सकता है।
12: मीन- आज आप अपने भौतिक सुख के साधनों को और अच्छा बनाने में लगे हुए होगे। आप एक सफल अभिनेता के किरदार में उभरने के अवसरों से युक्त होगे। लेखन, कला, संगीत, उत्पादन, निर्माण के कामों में आपको और ऊर्जा लगाना पड़ सकता। हालांकि आपके लाभ में आज वृद्धि होगी किन्तु शत्रु पक्ष से परेशानी होगी।
No comments:
Post a Comment