मुंबई/गोडवाड ज्योति: कांग्रेस के नेताओं और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के विरोध में की जा रही बयानबाजी और अपमान के खिलाफ भाजपा ने मुंबई में जोरदार प्रदर्शन किया। मुंबई में दादर स्थित महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय 'तिलक भवन' के बाहर भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस आक्रामक प्रदर्शन में मोर्चा के मुम्बई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
कामगार स्टेडियम के बाहर अध्यक्ष विधायक लोढा के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सावरकर के सम्मान में बीजेपी मैदान में', 'होश में आओ होश में आओ,, 'कांग्रेस पार्टी होश में आओ', 'शर्म करो शर्म करो कांग्रेस पार्टी शर्म करो', 'माफी मांगो माफी मांगो कांग्रेस पार्टी माफी मांगो', 'सावरकर जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष पद पर अपनी पुनर्नियुक्ति के बाद पहले ही दिन अध्यक्ष लोढ़ा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके अपनी संगठन क्षमता का परिचय दिया।
No comments:
Post a Comment