Post Page Advertisement [Top]


जयपुर:
कोरोना संक्रमण के चलते आम से लेकर खास उनसे जुड़े संसाधन भी प्रभावित हुए हैं| देश-दुनिया में पैलेस ऑन व्हील्स कोरोना की चपेट में आने से शाही सवारी प्रभावित हो गई है| देश दुनिया में पहचान रखने वाली पैलेस ऑन व्हील्स भी कोरोना की चपेट में आ गई है| आशंका इस बात की है कि पैलेस ऑन व्हील्स इस वर्ष चल भी पाएगी अथवा नहीं..? फ़िलहाल पर्यटन निगम के अधीन पैलेस ऑन व्हील ट्रेन को नवंबर से शुरू करने की तैयारियां की जा रही है| कोरोना संक्रमण के कारण सितंबर-अक्तूबर की बुकिंग को नवंबर-दिसंबर में शिफ्ट किया गया है| 

पैलेस ऑन व्हील्स के पहले करीब 10 फेरे रद्द रहेंगे: 

पर्यटन निगम की लाइफ लाइन समझी जाने वाली शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स भी इस बार कोरोना की चपेट में आ गई है| विदेशी पर्यटकों की बुकिंग रद्द होने से पैलेस ऑन व्हील्स के पिछले सत्र में जहां सात फेरे रद्द करने पड़े थे, वहीं इस बार सत्र की शुरुआत ही दो महीने की देरी से होगी| आशंका इस बात की है कि सितंबर में शुरू होने वाली पैलेस ऑन व्हील्स के पहले करीब 10 फेरे रद्द रहेंगे| ऐसे में पैलेस ऑन व्हील्स से जुड़े हजारों प्रत्यक्ष और परोक्ष लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और पर्यटन निगम को भी मोटे राजस्व नुकसान का अंदेशा है| 

शाही ट्रेन से प्रतिवर्ष पर्यटन निगम को करीब 10 करोड़ रुपए राजस्व मिलता है: 

पिछले 38 साल से देश और दुनिया के सैलानियों में अपनी विशेष पहचान रखने वाली दुनिया की श्रेष्ठ 10 लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन में शुमार और 'डू बिफोर डाई' लिस्ट में शामिल पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर दुनिया भर के पर्यटकों में खासा क्रेज रहता है| एक दशक से घाटे में चल रहे पर्यटन निगम के करीब 800 कर्मचारियों की रोजी-रोटी सीधे तौर पर पैलेस ऑन व्हील्स से जुड़ी हुई है| शाही ट्रेन से प्रतिवर्ष पर्यटन निगम को करीब 10 करोड़ रुपए राजस्व मिलता है लेकिन विडंबना रही थी कि जिस कोरोना ने पूरे देश और दुनिया को झकझोर दिया, उससे पैलेस ऑन व्हील्स भी अछूती नहीं रही| बुनियादी तौर पर पैलेस ऑन व्हील्स में सफर करने वाले यात्रियों में से 70 फ़ीसदी विदेशी होते हैं| शाही ट्रेन में दी जाने वाली 7 सितारा सुविधाओं के चलते इसका किराया भी अधिक है, ऐसे में इस बार बुकिंग रद्द होने से पर्यटन निगम के सामने संकट खड़ा हो गया है| हालांकि पर्यटन निगम के चेयरमैन आलोक गुप्ता और कार्यकारी निदेशक सुभाष महरिया सहित तमाम अधिकारी इस बात के प्रयास कर रहे हैं कि नवंबर से शाही ट्रेन के विशेष टूर पैकेज शुरू किए जाएं| दोनों तरह के सुझाव सामने आए हैं| 


शाही ट्रेन को लेकर छोटे टूर पैकेज भी बनाने के प्रयास: 

दरअसल पर्यटन निगम शाही ट्रेन को लेकर छोटे टूर पैकेज भी बनाने के प्रयास में हैं जो कि 4 दिन और 4 रात के होंगे| भारतीय पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए किराए में भी कमी करने पर विचार किया जा रहा है| दूसरी ओर यह भी प्रयास है कि नवंबर तक यदि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो तो विदेशी पर्यटकों को ट्रेन में भी विशेष सुविधा के तहत टूर पैकेज कराए जाएं| फिलहाल रेलवे को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिसमें दोनों संभावनाओं पर विचार कर मंजूरी मांगी जाएगी| 



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]